नवगछिया : प्रशासन और महागठबंधन के जनप्रतिनिधि के लापरवाही और निष्क्रियता के वजह से नौगछिया का गंगा प्रसाद जमींदारी बाँध हुआ ध्वस्त और बाढ़ में फंसे नवगछिया के नयाटोला के लोगों को निकालने के नाम पर NDRF की टीम प्रत्येक आदमी 100/रुपये तहसील रहा है।सरकारी सहायता बिलकुल ही नदारद है. यह आरोप भाजपा नेता का बेबुनियाद और तथ्यहीन है. भाजपा के लोगो को इस संकट के घडी में भी राजनीति ही दिखाई पड़ती है. प्राकृतिक विपदा के समय किसी भी तरह की राजनीति नही होनी चाहिये बल्कि सबको मिल जुलकर संकट का सामना करते हुए और पीड़तों कि मदद करनी चाहिए. प्राकृतिक विपदा को रोक पाना किसी कि बस कि बात नही है. गंगा नदी कि बाढ़ से क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है क्षेत्र के लोग काफी संकट मे हैं. राज्य सरकार,मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जी, सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी सहित महागठबंधन के साथी को बाढ़ पीड़ित परिवारों की अत्याधिक चिंता है. राजद और सरकार के कर्मचारी गण इस संकट मे पीडितो के साथ है.
Total Downloads: 63
