मोजाहिदपुर इलाके में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच फाय¨रग और बमबारी हुई और आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गई। इस घटना में बीच-बचाव करने वाले विक्की नामक युवक को गोली लगी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में पटना में मारे गए कुख्यात पप्पू खान के भतीजे मार्शल खान और उसका भाई सोनू खान समेत दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इस घटना के एक आरोपित दानिश खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि शहर में फिर दो गुट पनप रहा है। इससे शहर में गैंगवार की संभावना बढ़ गई है। बताया जाता है कि एक गुट के निशाने पर पूर्व पार्षद भी थे। एक गुट के पक्ष में उतरे स्थानीय लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई की गई। हमलावरों को पब्लिक ने खदेड़ दिया। इधर, दोनों पक्ष की ओर से मोजाहिदपुर थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है।

गनीचक अपने ननिहाल में रह रहे साइन अख्तर ने प्राथमिकी में कहा है कि वह डिक्सन रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में टिकट बुकिंग का काम करता है। उसका ससुराल मोजाहिदपुर के शहबाजनगर है। 18 जुलाई को उसके मोबाइल पर उर्दू बाजार निवासी मार्शल खान ने दस हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से इन्कार करने पर गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी। दोबारा उसके मोबाइल पर फोन कर मार्शल ने रुपये की मांग करते हुए धमकी दी। रात साढ़े नौ बजे मेरी पत्‍‌नी ने फोन कर बताया कि दो मोटरसाइकिल से मार्शल अपने चार-पांच साथियों के साथ घर आकर गाली-गलौज करते हुए फाय¨रग कर रहे हैं। जैसे ही घर पहुंचा मार्शल ने मुझ पर गोली चला दी। मैं बाल-बाल बच गया। इसी बीच मोहल्ले के लोग जुट गए और हमलावरों को घेर लिया। घटना की मार्शल खान और उसके भाई सोनू खान, मु. दानिश तथा रवि कुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

दूसरी ओर से मार्शल खान के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें मार्शल ने कहा है कि वह अपनी बुआ को मोटरसाइकिल से पहुंचाने जा रहा था। गनीचक के पास विक्की नामक युवक से मोटरसाइकिल सट गया। धक्का मारने की बात कर विक्की गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विक्की, साइन अख्तर, पप्पू डॉन, मु. ढोढ़ी, मु. टुटू तथा अज्ञात दस लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी बना दिया।

मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर अमर विश्वास ने बताया कि बस स्टैंड में दोनों पक्ष के लोग टिकट बुकिंग का काम करते हैं। स्टैंड के विवाद को लेकर बुधवार की देर रात दोनों पक्षों में मारपीट और फाय¨रग की घटना को अंजाम दिया गया है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *