जिले के रानीगंज प्रखंड के गुणवंती पंचायत में एक अजीबो गरीब हादसा हुआ है। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। गुणवंती पंचायत के धमदाहा टोला वार्ड नंबर आठ में अचानक एक ब्लास्ट हुआ और सड़क बीचो बीच फट गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की आवाज़ इतनी तेज थी कि वो आसपास के गांव तक सुनी गई। अचानक हुए इस ब्लास्ट की आवाज़ सुन लोग कहीं बम फटने की घटना से आशंकित हो गये। फिर,देखने से पता चला कि सड़क बीचो बीच फट गई है।

बता दें कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बौंसी थाना पुलिस के साथ रानीगंज के बीडीओ को दी है। लेकिन, इस घटना से स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

