नारायणपुर : प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के दुधैला गांव में कटाव को लेकर शनिवार को सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान के साथ खगड़िया बाढ नियंत्रण विभाग के एक्सक्यूटिव अजय कुमार, सहायक अभियंता सुनील कुमार गंगा दियारा दुधैला पहुंच कटाव का जायजा लिया व कटाव स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली.नारायणपुर सीओ ने बताया कि बाढ नियंत्रण विभाग की टीम ने पानी की गहराई एवं कटाव की लंबाई की मापी किया एवं कटाव का जायजा पटना भेजा गया.
टीम ने बताया कि विभाग से स्वीकृति मिलने पर कटाव पर बचाव के लिए कार्य किया जाएगा.कटाव से कई घर,कई एकड़ जमीन के साथ बिधालय गंगा में विलीन हो चुके हैं.टीम के निरीक्षण से ग्रामीणों ने असंतोष जताया साथ ही समाजसेवी संजय भारती ने बताया कि गत वर्ष भी कई बार अधिकारी निरीक्षण करने आई थी और आश्वासन देकर चली गयी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थल पर विभाग की और से बचाव को लेकर कार्य नहीं हुआ

जिससे तीन बिधालय,आँगनवाड़ी केन्द्र सहित लगभग दौ सौ घर अगले वर्ष गंगा में विलीन हो गई. पुनर्वास के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं किया गया.अगर विभाग व पदाधिकारी कार्य करने की इच्छुक होती तो आवागमन का सुलभ साधन था.कार्य करने की बात होती तो एक वर्ष में नहीं हो पाया तो एक महिने में किया होगा.
वहीं बाढ नियंत्रण खगड़िया के एक्सक्यूटिव अजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुधैला में बायें किनारे लगभग तीन किलोमीटर में कटाव हो रहा है जिसका निरिक्षण कर मापी की रिपोर्ट उच्च अधिकारी को रिपोर्ट किया गया है निर्दैशानुसार कार्य किया जाएगा.


