नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को नवगछिया प्रखंड के कदवा दियारा पंचायत में महादलित टोला में लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, माले नेता रामदेव सिंह सहित पंचायत के मुखिया अशोक सिंह मौजूद थे. लोक संवाद कार्यक्रम में लोगों द्वारा बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय बेलसंडी में चार दिनों से मध्यान्ह भोजन बंद है. इस संबंध में एसडीओ ने प्रखंड साधनसेवी से स्पष्टीकरण करते हुए मध्यान भोजन चालू करने का निर्देश दिया.

आंगनवाड़ी केंद्रों के बारे में लोगों ने बताया कि केंद्र नियमित नहीं खुलते हैं. इस संबंध में बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछते हुए प्रतिदिन केंद्र में पढ़ाई हो एवं भोजन कराने का निर्देश दिया गया. लोक संवाद में अधिकांश लोगों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह खाद्यान एवं किरासन तेल तो मिलता है. परंतु डीलर द्वारा अधिक राशि ली जा रही है. अंत्योदय कार्ड धारी द्वारा बताया गया कि डीलर द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है.

इस संबंध में एसडीओ ने एम ओ से स्पष्टीकरण पूछा है तथा निर्धारित मात्रा व निर्धारित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है महादलित टोले में जिन लोगों को बासभूमि नहीं है. उन लोगों को वास भूमि चिन्हित कर अभिलंब उपलब्ध कराएं. प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी योग्य व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *