खरीक : परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक लड़के द्वारा दुष्कर्म कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. सोमवार को बच्ची का इलाज खरीक पीएचसी में कराया गया है. बालिका के परिजनों के स्टार से परवत्ता थाने में सोमवार की शाम प्राथमिकी के लिए आवेदन भी दिया गया है. घटना रविवार दोपहर के समय का बताया जा रहा है. चार साल की बच्ची अपनी मां के साथ बैगन खेत में घास काटने जा रही थी. बच्ची की माँ के अनुसार वह कचिया घर पर भूल गयी थी. बच्ची को कहा कि घर से कचिया ले कर आओ. बच्ची कचिया लेने वापस घर की ओर लौट गयी. घर जाने के क्रम में ही मो डिलो नाम के एक लड़के ने उसे कब्जे में ले लिया और उसके साथ निर्ममता के मुँह काला किया. रोते बिलखती बच्ची गांव पहुंची तो उसने अपने घरवालों और ग्रामीणों को सारी बात की जानकारी दी. बच्ची को अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था. उस समय उसका इलाज गांव में ही कराया गया. फिर गांव में घटना को लेकर पंचायती बुलाई गई. आरोपी को 21 हजार का जुर्माना पीड़ित परिवार को देने का हुकम दिया गया. जिसे आरोपी के परिजनों ने मानने इस इंकार कर दिया. ग्रामीणों ने फिर नए सिरे से पंचायती कर 11 हजार का जुर्माना देने का हुक्म दिया. आरोपी के परिजनों ने नहीं माना. इसके बाद पंचायत ने पीड़िता के परिवार को थाना जाने को कहा. सोमवार को बच्ची का इलाज खरीक पीएचसी में कराया गया. जहाँ उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे मायागंज रेफर किया गया. देर शाम ही परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है. थाना अध्यक्ष ए के आजाद ने कहा की आवेदन प्राप्त हुआ है कार्रवाई की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *