भीषण गर्मी और उमस के बाद रविवार को दोपहर बाद बादल बरसे तो मौसम कूल-कूल हो गया। रात से बह रही ठंडी हवा एवं दोपहर बाद हुई बारिश का असर रहा कि 24 घंटे में दिन का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी कहीं-कहीं बारिश या फिर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। फिर 24 से 26 जुलाई तक गर्मी व उमस का माहौल रहेगा। 27 जुलाई से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

रविवार सुबह आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के कारण दोपहर तक धूप-छांव का दौर चला। इस दौरान लोगों को गर्मी व उमस ने खूब सताया। दोपहर बाद करीब दो बजे पूर्व से आये बादलों ने करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश कराया।

रात नौ बजे शहर के आंशिक क्षेत्र में हल्की फुहारें पड़ीं। रविवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर 14.5 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हल्की ठंडी पूर्वी हवाएं बहीं। सुबह 97 प्रतिशत आर्द्रता रही तो शाम साढ़े पांच बजे तक यहीं आर्द्रता 71 प्रतिशत पर आ पहुंची।

तीन दिन में हुई 24.6 मिमी बारिश
बीएयू के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच अगस्त तक अगर अच्छी बरसात नहीं होती है तो खेती विशेषकर धान की खेती बर्बाद हो जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *