नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में बीएमपी, जीविका, विकास मित्र, को ऑर्डिनेटर, इंदिरा आवास सहायक व पर्यवेक्षक मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पर समीक्षा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी व्यक्ति शौचालय का निर्माण नहीं किये हैं.

उन लोगों अगले माह से राशन किरासन बंद कर दिया जाएगा. एसडीओ ने कहा कि शौचालय नहीं तो राशन नहीं मुहिम चलाया जाएगा. इस मुहिम का प्रचार – प्रसार 25 जुलाई से करने का निर्देश दिया गया है. वहीं उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आरटीपीएस काउंटर पर स्वछता से संबंधित नारे प्रिंटिंग लगाए जाएंगे. आरटीपीएस काउंटर से प्राप्त रसीद में भी स्वच्छता का स्लोगन होगा. इसके लिए एडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है.

राशन कार्ड लबित रखने पर पांच बीडीओ को स्पष्टीकरण

नवगछिया : राशन कार्ड के आवेदन को लंबित रखने के मामले में बीडीओ रंगरा, बीडीओ इस्माइलपुर, बीडीओ नारायणपुर एवं बीडीओ बिहपुर से नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने स्पष्टीकरण पूछा है. एसडीओ ने बताया कि लंबित आवेदनों को आरटीएसअपीस में भी लिया गया है. इन सभी के विरुद्ध आर्थिक दंड भी आरोपित की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *