प्रतिभा और हुनर अगर दोनों मिल जाए तो सफलता मिलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही सच कर दिखाया है भागलपुर की बेटी और बौसी की बहू गुरुधाम के नावंशु पराशर की पत्नी जिमी पराशर ने। मलेशिया में आयोजित मिस इंडिया इंटरनेशनल के लिए चयनित भारत की ओर से भागलपुर की बेटी और बौंसी की बहू जिमी पराशर ने फर्स्ट रनर अप बनने का गौरव हासिल किया है। इस दौरान उन्हें प्रमाण पत्र और जीत का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। बचपन में मां-बाप ने और शादी के बाद पति और ससुर ने मिलकर जो सहयोग किया इसका परिणाम है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंची है।

मलेशिया में ताज पहनाकर किया सम्मानित

गुरुधाम बौंसी निवासी नवनीत कुमार मित्र की बहू 2018 ग्रैंड फिनाले में सफल होने के बाद मलेशिया के इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी थी। 21 से आरंभ हुए इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड का रिजल्ट आने के बाद फर्स्ट रनर अप घोषित की गयी। आयोजन कर्ताओं के द्वारा उन्हें ताज पहनाया गया। इस जीत पर उनका पूरा परिवार और बौंसी के लोग काफी खुश हैं। वहीं सफलता का परचम लहराने वाली जिम्मी को भुवनेश्वर उड़ीसा के यूनिवर्सिटी ने भी सम्मानित करने का फैसला किया है।

जिसके लिए जिम्मी मलेशिया से सीधे यूनिवर्सिटी पहुंचेगी और सम्मान प्राप्त करेगी। 2011 में मिस बिहार ब्यूटी कॉन्टेस्ट के फाइनल में बनाई अपनी जगह ऋषि देव राय बिहपुर भागलपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पुत्री जिम्मी की शादी बौंसी के गुरुधाम के नावंशु पराशर से 2014 में करायी। जिम्मी ने बताया कि वह काफी समय से इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रयास कर रही थी।

इससे पहले 2011 में मिस बिहार ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए भी फाइनल लिस्ट में उन्होंने जगह बनाई थी। वैसे खेल में रुचि रखने वाली जिम्मी स्टेट लेवल की टॉप वॉलीबॉल खिलाड़ी भी है। जिसके दम पर वह खेल के क्षेत्र में भी अपना नाम आगे बढ़ा चुकी है। फिलहाल उड़ीसा के अमर सिटी में वह वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर खेल के अपने इस हुनर को भी आगे बढ़ाना चाहती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *