भागलपुर : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से मिलकर कर पत्र समर्पित करते हुए कहा कि बिहार राज्य के भागलपुर स्थित प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देते हुए करींब दो सौ एकड़ जमीन पर नए विक्रमशिला विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु स्वीकृति दी है लेकिन अभी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य भी प्रारंभ नहीं हो सका है |

विक्रमशिला विश्वविद्यालय की प्राचीनतम धरोहर को पुर्नजीवित करने के भारत सरकार के फैसले से इस क्षेत्र की आम नागरिक काफी उत्साहित थी लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने से निराश है, तथा एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैं इस विषय को आपके समक्ष रख रहा हूँ ।श्री सांसद ने राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध किया है कि जनहित में बिहार राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विक्रमशिला केन्द्रीय विश्वविद्यालय के महत्व को देखते हुए  निर्माण कार्य अतिशीघ्र कराये जाने के लिए आवश्यक निदेश देने की कृपा करने का कष्ट करे ।

वही दूसरी मांग पत्र पटना उच्च न्यायालय की  एक खंडपीठ की स्थापना भागलपुर में किये जाने के सम्बन्ध में राष्ट्रपति महोदय को सौपते हुए कहा कि बिहार राज्य के विभाजन हुए आज 17 वर्ष से भी अधिक हो चुके है, लेकिन  आज भी त्वरित न्याय के लिए आम जनता को 250 से 300 किलोमीटर की दूरी तय करके बिहार की राजधानी स्थित पटना उच्च न्यायालय जाना पड़ता है, जिससे गरीब आम जनता को  आर्थिक तथा मानसिक परेशानी का सामना  करना पड़ता है |

बिहार राज्य के अंग क्षेत्र तथा कोसी क्षेत्र की करीब 15 जिलो की आम जनता की वर्षो से यह मांग रही है कि इस क्षेत्र के आम जनता के लम्बित मुकदमो से सम्बंधित त्वरित न्याय के लिए पटना उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ की स्थापना भागलपुर में की जाय | यह मांग  बिहार रज्य के भौगोलिक दृष्टि से भी उचित प्रतीत होता है |

इसलिए पटना उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ की स्थापना भागलपुर में किये जाने के सम्बन्ध में आप अपना अनुमोदन देने का कार्य करने की कृपा करे |उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने देते हुए इन दिनों महत्वपूर्ण कार्य के लिए पहल करने के लिए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को बधाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *