नवगछिया : नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा सी गई है. नवगछिया शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति में व्यापक रूप से कटौती होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नवगछिया शहर वासियों का कहना है कि संध्या समय अक्सर बिजली गायब रहती है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई, लोग परेशान

शहर में महज 8 से 10 घंटे हो रही बिजली की आपूर्ति

शहर वासियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग

दिन में भी बिजली आती जाती रहती हैं. लोगों का कहना है कि महज 8 से 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है. संध्या समय बिजली नहीं रहने के कारण जहां बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है. वहीं गर्मी के कारण लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों से की है.

वहीं बिहपुर, नारायणपुर, गोपालपुर, खरीक व रंगरा प्रखंडों में भी बिजली की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई. बिजली आपूर्ति व्यवस्था लचर होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा. वहीं बिजली आपूर्ति लचर होने के कारण व्यवसाइयों को भी घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली से होने वाले कार्य आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहे हैं.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet