नवगछिया : दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक ने ख़रीक बाज़ार के मनोज कुमार के पुत्र छात्र प्रिंस कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी. शिक्षक ने छात्र के कई नाजुक हिस्से को पीटकर जख्मी कर दिया. पिटाई से बदहाल छात्र जब वापस घर आया तो परिजनों ने जब छात्र को जख्मी हालत में देखा तो परेशान हो गया.

विद्यालय से संपर्क किया लेकिन साकारात्मक जवाब नही मिला. छात्र के अभिभावक युवा राजद के जिला महासचिव नील कमल ने कहा कि दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन अपने स्कूली व्यवस्था में सुधार करे और नौनिहाल छात्रों पर उत्पीड़न बंद करें,

अन्यथा विद्यालय प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित बालक के आई कार्ड पर अंकित विद्यालय के मोबाइल नंबर 8298 26 7771 पर स्कूल का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *