घर में अकेली 15 साल की नाबालिग लड़की को देखकर गांव के वहशी युवक ने लूट ली अस्मत। घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में दोपहर को घटी।

इस मामले में उसी गांव के हिटलर कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर चौथम पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि रविवार की दोपहर वह घर में सोई थी। उसके पिता मजदूरी करने गये थे। मां भी घास काटने बहियार गई थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर हिटलर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान ही उनकी चाची ने आरोपी युवक को पकड़ लिया था, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। इधर पीड़िता ने बताया कि जब इस मामले की शिकायत करने उनके परिजन आरोपी के घर गये तो हिटलर का भाई अनिल सिंह, सुनील सिंह सहित ललन सिंह आदि ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गये।

घटना की सूचना पर महिला थानाध्यक्ष चौथम थाना पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। चौथम थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर युवक सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *