नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने तीन अगस्त को बिहार और झारखंड बंद करने का आह्वान किया है। बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने 20 जुलाई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।
Total Downloads: 198
विज्ञप्ति में कहा गया है कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी बर्बर राजकीय आतंकवाद के खिलाफ एक-दो अगस्त को विरोध-प्रदर्शन जबकि तीन अगस्त को बिहार और झारखंड बंद करने की अपील की गयी है।
विज्ञप्ति के अनुसार जल, जंगल और जमीन को जनता के हाथ से बंदूक की ताकत पर जबरन छीना जा रहा है।

प्रवक्ता आजाद ने कहा है कि माओवादी उन्मूलन के नाम पर चलाया गया ऑपरेशन ग्रीन हंट और समाधान बर्बरता की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। इसी के विरोध में संगठन ने बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर पुलिस व्यापक रणनीति बनाने में जुट गयी है। एसपी जे. रेड्डी ने जमुई के सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।

