भागलपुर : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी ने भागलपुर से मिर्जाचौकी तक एनएच 80 सड़क की जर्जर स्थिति एवं महाजाम के मुद्दों को लोकसभा में उठाते हुए कहा कि महाजाम भागलपुर की सबसे बड़ी समस्या है सड़क की दयनीय व जर्जर स्थिति की वजह से से भागलपुर में महाजाम की समस्या नासूर बन गई है। सड़को पर ट्रेको का आतंक मचा हुआ है प्रतिदिन लगातार लगभग पांच हजार ट्रेक स्टोन चिप्स लेकर जाते है जिसके चलते लोगो को तबाह और बर्बाद कर के रख दिया है। इस कारण सड़क पूरी तरह जाम रहती है आज भागलपुर पूरी तरह महाजाम की चपेट में है।

श्री सांसद ने लोकसभा में बोलते हुए कहा इस समस्याओं को लगातार सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया ने भी प्रमुखता से दिखाया और छापा। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया। लेकिन इसके बाद भी जाम की समस्याओं में सुधार नही हुआ तो मैंने 24 किलोमीटर पैदल मार्च कर शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाबजूद भी आज तक पूरा शहर और भागलपुर से सबौर, कहलगाँव, पीरपैंती तक जाम की स्थिति में हैं।

कभी कभी लगभग चार चार दिन तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते बीमार व्यक्ति समय पर अस्पताल नही पहुँचने के कर रास्ते मे दम तोड़ देते है । स्कूली बच्चे भूखे प्यासे रास्ते मे परेशान रहते है।समय पर न तो घर पहुँच पाते है न तो स्कूल पहुँच पाते है।

श्री सांसद ने एनएच 80 की दुर्दसा को देखते हुए इसे स्थायी तरीके से जाम से मुक्ति दिलायी जाय और इस दो लेन सड़क को मुंगेर से मिर्जाचौकी तक फ़ॉर लेन की सड़क बनवाने का काम किया जाय। उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *