नवगछिया : पिछले दो-तीन दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है वहीं तेतरी से जहान्वी चौक और पकरा हटिया मोड़ से 14 नंबर सड़क एनएच 31 तक की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. वर्षा के कारण 14 नंबर सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है. कुछ स्थानों पर सड़क आधा से अधिक पानी के बहाव के कारण कट गई है. जिसके कारण सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण बड़ी संख्या में वाहनों के परिचालन होने से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो सड़क पर किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. मालूम हो कि 14 नंबर सड़क भागलपुर आने जाने के लिए बाईपास का काम करती है. सड़क की जजर्र स्थिति हो जाने के कारण यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पर रहा है. इधर मुसलाधार वर्षा के कारण नवगछिया शहर में स्टेशन चौक, मक्खातकिया शहीद चौक, नगर पंचायत कार्यालय चौक के पास जलजमाव की स्थिति बन गई. जिसके कारण नवगछिया बाजार आने जाने वालों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

स्टेशन रोड

वही नवगछिया मकरंदपुर जाने वाली सड़क की स्थिति भी काफी दयनीय है. सड़क कीचड़मय और जगह जगह जल जमाव के कारण नवगछिया बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कीचड़मय सड़क के कारण कई मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं. वही गांव घरों की सड़कों की भी स्थिति दयनीय हो गई है. वर्षा के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *