नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती मंगलवार को कोसी नदी में विभिन्न स्थानों पर पूरे कटाव का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों की टीम में एसडीआरएफ की टीम के साथ रंगरा के मदरौनी से बिहपुर हरिया तक बोर्ड पर सवार होकर विभिन्न स्थानों पर हो रहे कटाव का अवलोकन किया.
Total Downloads: 343
इस दौरान पदाधिकारियों की टीम ने कटाव के साथ-साथ कोसी नदी के जल स्तर का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के बाद नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी में जहांगीरपुर वैसी, कहारपुर, मेरचा, लोकमानपुर, रामनगर बिंदटोली, चौरहर एवं हरिओ के पास कटा हो रहा है.

उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों पर बचाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है. सभी कटाव स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है. एसडीओ ने कहा कि इन सभी स्थानों पर कार्य करने व् स्थिति को दर्शाते हुए जिला पदाधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी.

