बिहार के तीन जिलों में कुख्यात और सुपारी किलर को सहयोगी के संग हथियार और गोली के जखीरे के साथ मधेपुरा पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मधेपुरा के चौसा थाना अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के सौतारी में बुधवार की अल सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ दोनों बदमाशों सुदामा यादव और मिथुन सिंह को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी रायफल, दो देसी पिस्तौल, और 25 कारतूस के साथ-साथ दो बिंडोलिया भी बरामद किया। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सीपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सुदामा यादव कोसी इलाके का कुख्यात है। सुपारी लेकर लोगों की हत्या करना इसका मुख्य उद्देश्य रहा है। पुलिस इसे गिरफ्तार करने के लिए पिछले कई महीनों से छापेमारी कर रही थी।

एसडीपीओ ने बताया कि सुदामा के खिलाफ मधेपुरा जिले के चौसा, पुरैनी, आलमनगर, बिहारीगंज, भागलपुर जिले के नवगछिया, ढोलबज्जा और पूर्णिया जिले के भवानीपुर, रूपौली सहित कई थानों में हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज है। सुदामा पिछले आठ महीने से डेढ़ दर्जन मामले में फरार चल रहा था।

एसडीपीओ ने बताया कि सुदामा के साथ गिरफ्तार शूटर मिथुन सिंह पूर्णिया जिले के डुमरा का रहने वाला है। वह पिछले डेढ़ साल से सुदामा के गिरोह में काम कर रहा था। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को उदाकिशुनगंज न्यायालय में पेश करने के बाद पूर्णिया पुलिस रिमांड पर लेगी।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *