नवगछिया : कदवा ओपी क्षेत्र के खैरपुर कदवा पंचायत में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में लाया गया.
Total Downloads: 176
घायलों में प्रथम पक्ष के मुरारी शर्मा, विमती देवी एवं बालमुकुंद शर्मा शामिल है. जबकि दूसरे पक्ष के पवन कुमार शर्मा व ब्रजेश कुमार शामिल है. घायलों में प्रथम पक्ष के मुरारी शर्मा एवं बालमुकुंद शर्मा की स्थिति को गंभीर देखते हुए

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों से कदवा ओपी में प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

