नवगछिया : रंगरा थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में 3 साल से फरार चल रहे हत्या आरोपी वेदानंद यादव को रंगरा पुलिस ने कुर्सेला पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया यादव टोला स्थित उनके घर से दबोच लिया. गिरप्तारी के बाद उसे नवगछीया न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2015 में अज्ञात अपराधीयों द्वारा रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी चमरू यादव की थाना क्षेत्र के चापर दियारा में हत्या कर शव को बैहयार में फेंक दिया गया था.

इस मामले को लेकर मृतक के भाई सुनील यादव के बयान पर रंगरा थाने में थाना कांड संख्या 289/ 15 दर्ज किया गया था. जिसमें 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके पूर्व चार नामजद आरोपियों में से तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हत्यारोपी वेदानंद यादव घटना के बाद से ही लगातार पुलिस पकड़ से फरार चल रहे थे.

हलांकी वेदानंद की गिरफ्तारी को लेकर रंगरा पुलिस ने उनके घर के अलावा उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी थी. लेकिन वे बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे. बताया जा रहा है कि विवेकानंद के ऊपर रंगरा थाना के अलावे कटिहार जिले की अन्य थानों में भी हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी एवं मारपीट के कई मामले दर्ज हैं.

वहीं इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी वेदानंद यादव घटना के बाद से ही तीन साल से लगातार फरार चल रहे थे. उनके घर में छिपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *