नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मदनपुर टोल प्लाजा के पास एनएच 31 पर रविवार की अहले सुबह तीन बजे नवगछिया पुलिस ने बिना नंबर की टाटा ट्रेगो गाड़ी से 13 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. नवगछिया पुलिस को सुबह गश्ती के दौरान चेकिंग अभियान के क्रम में यह सफलता मिली है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार की अहले सुबह नवगछिया थाना के सअनि कामेश्वर सिंह व पुलिस बलों के साथ टोल प्लाजा के पास गश्ती कर रहे थे.

कार से 13 कार्टून विदेशी शराब बरामद

पश्चिम बंगाल से खगड़िया शराब लेकर जा रहे थे तस्कर

गाड़ी मालिक सहित तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

इस दौरान पूर्णिया की ओर से आ रही बिना नंबर की गाड़ी को देखकर पुलिस को संदेह हुआ. संदेह होने पर जब गाड़ी को रोकने को कहा गया तो गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भागने लगे. पुलिस द्वारा जब खदेड़ा गया तो वाहन पर सवार चालक सहित अन्य दो लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी की डिक्की से 13 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्टून में 180 एम एल का टेट्रा पैक भरा हुआ है. सभी कार्टूनों में कुल 624 टेट्रा पैक है जो पश्चिम बंगाल के लिए निर्मित है. शराब बरामदगी के बाद शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया गया है. मामले में गाड़ी मालिक खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठठा निवासी बबीता देवी सहित गाड़ी चालक व दो अज्ञात पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम बंगाल से शराब को तस्करी के लिए खगड़िया ले जाया जा रहा था. जिसे रास्ते में ही जप्त कर लिया गया.

पूरी विडियो देखिये

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *