नवगछिया : मानसून की पहली बरसात में ही नवगछिया शहर में साफ सफाई की पोल खुल गयी है. नवगछिया शहर में कई जगहों पर सड़कों का बुरा हाल है. कहीं पर सड़क पानी पानी है तो कहीं पर सड़कें कीचड़ युक्त है. मालूम हो कि पिछले दो चार दिनों से रोजाना लगातार रूक रूक कर हो रही बरसात से सड़कों की हालत काफी खराब हो गयी है. मकनपुर चौक से मदन अहिल्या कॉलेज तक सड़क की स्थिति नारकीय हो गयी है.

– मकनपुर चौक से मदन अहिल्या कॉलेज तक सड़क की स्थिति नारकीय

– नवगछिया मील टोला से लेकर रेलवे स्टेशन होते हुए वैशाली होटल तक कीचड़मय है सड़क

– महाराज जी चौक हरिया पट्टी जाने वाली सड़क की स्थिति भी नारकीय

खास कर छात्राओं को रोजाना आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नवगछिया मील टोला से लेकर रेलवे स्टेशन होते हुए वैशाली होटल तक कीचड़मय है. मील टोला से लेकर रेलवे स्टेशन तक जल जमाव के कारण सड़क पोखर में तब्दील हो गयी है. महाराज जी चौक हरिया पट्टी जाने वाली सड़क की स्थिति भी नारकीय हो गयी है. इधर आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

रुक रुक कर बारिश होने के कारण पूरा इलाका पानी पानी हो गया है. बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है. नवगछिया बाजार की मुख्य सड़क कीचड़ में हो गया है. वहीं स्टेशन चौक के पास जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही गांव घरों में भी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण आवाजाही में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *