नवगछिया : रंगरा प्रखंड के भवानीपुर से साधोपुर जाने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. सड़क की जर्जर स्थिति होने के कारण प्रत्येक दिन इस सड़क पर कोई ना कोई वाहन दुर्घटना ग्रस्त होती है.
Total Downloads: 326
सड़क की बदतर स्थिति को देखकर ग्रामीणों के बीच काफी रोष व्याप्त है. भवानीपुर पंचायत के मुखिया दीपक शर्मा उर्फ सिकारी ने कहा कि भवानीपुर, जहंगीरपुर बैंसी, मधुसूदनपुर बैंसी, साधुपुर तथा बनिया तक सड़क जाती है.

सड़क की स्थिति काफी बदतर हो चुकी है. जहां आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को एक प्रतिनिधित्व मंडल अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उक्त मुद्दों से उन्हें वाकिफ कराएंगे बैठक में सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती सहित कई ग्रामीण उपस्थित हुए.

