गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के गोढियारी गाँव में बीस -पचीस फीट गहरे शौचालय की टंकी में तीन वर्षीय अबोध बालिका और उसके मौसा की गिरकर मौत हो गयी. जनकारी मिली है कि बच्ची अपना ननिहाल आई थी. गिर जाने के बाद उसको सुरक्षित निकालने गये कहलगाँव महेशखुर गाँव के ललन मंडल जो कि उक्त बच्ची के मौसा का भी दम घुटने के कारण हो गया.

Whatsapp group Join

हालांकि दोनों को सुरक्षित रखने हेतु पीएचसी गोपालपुर से ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन देने का प्रयास भी सफल नहीं हो सका. घटना पर बडी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. बीडीओ गोपालपुर प्रियंका, सीओ मो फिरोज इकबाल, सर्किल इंसपैक्टर मार्केण्डे सिंह, थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, पंचायत सचिव खगेन्द्र पासवान, जनसेवक मोती राम, प्रमुख पति मुकेश सिंह, डुमरिया चपरघट पंचायत के मुखिया खगेश सिंह आदि की मौजूदगी देखी गई.

बीडीओ प्रियंका ने बताया कि दोनों शवों को निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम के आने की सूचना मिल गई है. उनके आने के बाद शव को निकाल लिया जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार सैदपुर पंचायत के गोढियारी निवासी कमलेश्वरी मंडल के घर में शौचालय हेतु 20 – 25 पचीस फीट की टंकी जो कि डेढ फीट गोलाई का निर्माण किया गया था.उसी टंकी में कमलेश्वरी मंडल की तीन वर्षीया नतिनी राधिका कुमारी गिर गई. जिसे निकालने हेतु उसका मौसा टंकी के नीचे रड के सहारे गया. परन्तु दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई.

संध्या चार बजे के आसपास खगडिया से एसडीआरएफ कमांडर के डी प्रसाद के नेतृत्त्व में रेसक्यू ऑपरेशन कमांडर मुरारी प्रसाद चौरसिया, एसआई शिवजी सिंह सहित कुल नौ सदस्यों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कमांडर मुरारी प्रसाद चौरसिया ने दोनों शवों को टंकी से निकाला. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु प्रसाद ने दोनों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया. जहां के उपाधीक्षक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा. दूसरी ओर पूर्व जिला पार्षद विकास भारती, जिला पार्षद निभा भारती आदि ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने की माँग की .

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *