मुंगेर के हवेली खड़गपुर में तेलियाडीह पंचायत के पहाड़पुर गांव स्थित पहाड़ के किनारे एक बगीचे में छह फीट का अजगर मृत पाया गया। मृत पड़े अजगर का पेट काफी फुला हुआ था और सर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने जब सुबह बगीचे में मृत विशालकाय अजगर को देखा तो स्थानीय लोगों का हुजूम वहां उमड़ पड़ा। मृत अजगर के पेट से मृत बंदर का पूंछ निकला हुआ था।

बताया जा रहा है कि अजगर ने बंदर के एक बच्चे को निगल लिया था जिसके बाद अन्य बंदरों के झुंड ने अजगर के सर को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इस वजह से अजगर की मौत हो गई। इस खबर की चर्चा क्षेत्र में तुरंत फैल गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *