भागलपुर-जमालपुर रूट पर 18 से 28 सितंबर तक 11 दिनों तक मेगा ब्लॉक रहने के कारण भागलपुर रूट की कई ट्रेनों का रूट बदल कर मालदा-कटिहार के रास्ते बरौनी-पटना चलाया जायगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि 20 से 28 सितंबर तक फरक्का एक्सप्रेस मालदा से खुलने के बाद कटिहार, बरौनी के रास्ते पटना होकर नई दिल्ली जाएगी।

जबकि नई दिल्ली से खुलने वाली फरक्का एक्सप्रेस 18 से 27 सितंबर तक बरौनी-कटिहार के रास्ते मालदा जाएगी। मालदा-आनंद विहार साप्ताहिक 21 और 28 सितंबर को, वापसी वाली आनंद विहार-मालदा साप्ताहिक सिर्फ 22 सितंबर को बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी।

ब्रह्मपुत्र मेल 18 से 27 सितंबर तक, गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस 25 सितंबर को, एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 21 सितंबर को बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी। विक्रमशिला, गरीबरथ की सूचना अब तक भागलपुर को नहीं मिली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *