नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच सेमापुर स्टेशन के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई है. ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना पर नवगछिया जीआरपी पुलिस स्थल पर पहुंचे.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
जहां पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस युवक की पहचान के लिए प्रयासरत है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

