जदयू विधायक बीमा भारती के पुत्र का शव संदिग्‍ध परिस्थितियों में पटना में रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह की इस घटना से हड़कम्‍प मच गया है। परिजन इसे हत्‍या बता रहे हैं। बीमा भारती सत्‍ताधारी दल की विधायक बीमा भारती बाहुबली माने जाने वाले अवधेश मंडल की पत्‍नी हैं। वे बिहार में पूर्णिया के रूपौली सीट से जदयू की विधायक हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बीमा भारती से मिलकर उन्‍हें सांत्‍वना दी है।

रेल ट्रैक पर पड़ा मिला शव
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल के पास रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। बाद में जब शव की पहचान सत्‍ताधारी दल (जदयू) की विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक के रूप में हुई तो हड़कम्‍प मच गया। पुलिस शव को घटना स्‍थल से बरामद कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की।

घटना को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट के पहले कुछ भी कहना मुश्किम है। पुजिस हत्‍या, आत्‍महत्‍या और दुर्घटना, तीनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

दोस्‍तों संग निकला था पार्टी करने
बताया जा रहा है कि दीपक देर रात मुसल्‍लहाहपुर हाट इलाके में दोस्‍तों संग पार्टी करने निकला था। इसक बाद वह कब और कैसे एनएमसीएस के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विधायक मां की रट: बेटे को मार डाला
इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची विधायक बीमा भारती लगातार रट लगाए हुईं हैं कि उनके बेटे को किसी ने मार दिया। विधायक फिलहाल इस हालत में नहीं कि उनका बयान लिया जा सके, इसलिए फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

बीमा भारती से मिले मुख्‍यमंत्री
घटना के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बीमा भारती से मिलकर उन्‍हें सांत्‍वना दी। राज्‍य के कई मंत्री व विधायक भी बीमा भारती को सांत्‍वाना देने पहुंचे। जदयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्‍शा नहीं जाएगा।

राजनीति भी गरमाई
इधर, घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने घटना को दुखद बताजे हुए कहा कि यह कानून व्‍यवस्‍था की बदतर हालत का एक और नमूना है। जो सरकार ब्रजेश ठाकुर जैसों को सम्‍मानित करे, उसके राज में ऐसा ही होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *