बीएड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए टीएमबीयू के करीब 12 हजार स्टूडेंट्स टीएमबीयू का चक्कर काट रहे हैं। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के छह महीने पुराने प्रोविजनल सर्टिफिकेट को अमान्य घोषित करने के बाद इन छात्रों की परेशानी बढ़ गई है।

ऐसे में छात्रों का हुजूम नया प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने के लिए परीक्षा विभाग का चक्कर काट रहा है। इधर, टीएमबीयू प्रशासन इस मामले को निपटाने के लिए संबंधित कॉलेजों की मदद मांग रहा है। छात्रों की भीड़ से परेशान परीक्षा विभाग कॉलेजों को फोन कर सभी बीएड की काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों की सूची मांग रहा है। जिससे छात्रों की भीड़ वहां नहीं लगे।

प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने आए छात्रों को भी काफी परेशानी हो रही है। परीक्षा विभाग का कंप्यूटर खराब होने की वजह से छात्रों को प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है। छात्र रिजल्ट लेने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं। मगर अंत में अधिकारियों से भी उन्हें यही जवाब मिल रहा है कि फिलहाल रिजल्ट नहीं मिलेगा। प्रोविजनल सर्टिफिकेट से ही छात्रों को काम चलाने का आश्वासन दिया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *