भागलपुर : खाद्यान्न व्यवसायी संघ के उपाध्यक्ष रामावतार सर्राफ के निधन पर इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। चैंबर में महासचिव अशोक भिवानीवाला ने कहा कि वे नवगछिया में चैंबर के संस्थापक रहे थे।

व्यापारियों की सहूलियत के लिए राज्य स्तर पर मासिक पत्रिका व्यापार संदेश का निरंतर प्रकाशन करते थे। खाद्यान्न को वैट टैक्स से मुक्त कराने व बाजार समिति टैक्स बंद करवाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। श्रम कानून के तहत साप्ताहिक बंदी कानून में उन्होंने की सुधार कराया था।

श्रद्धांजलि देने वालाें में लक्ष्मीनारायण डाेकानिया, नवनीत ढांढनियां , गिरिधर मावंडिया, पवन कुमार साह, अनिल खेमका, अशोक कुमार सराफ, गणेश जैन, अशोक जैन, संजय कुमार, राजीव कुमार, अभिषेक जैन, डा. जनार्दन प्रसाद साह, अशोक वैद्य, रोहित जैन, संदीप खंडेलवाल, गोपाल जैन, हरविंद नारायण भारती आदि उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *