एसएम रोड स्थित पुस्तकालय में बरारी पुलिस की ओर मासिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौराना लोगों ने कॉलेज ऑवर में प्रभावी तरीके से पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि लड़कियों के कॉलेज के कारण एसएम कॉलेज रोड में मनचले मंडराते रहते हैं। बाइक से रैश ड्राइविंग करते हैं। कॉलेज रोड में नियमित रूप से बाइक चेकिंग हो।

पूर्व डिप्टी मेयर प्रदीप लाल यादव ने आने वाले विषहरी पूजा में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम करने का अनुरोध किया। खास कर विसर्जन रूट पर। कन्हैया लाल ने कहा कि विसर्जन रूट की सड़कों को दुरुस्त करवाने का आग्रह किया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो सके। गोष्ठी की अध्यक्षता बरारी थाने के दारोगा अजय शर्मा ने की। मौके पर अरविंद झा, अशोक कुमार यादव, दिलीप जायसवाल, पंकज कुमार, दयानंद राय, मो. सोइन, मो. शाहनवाज, मो. इंतेसार आलम, कुणाल रवि सिंह, सुबोध राम अादि मौजूद थे। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में इस गोष्ठी के जरिए पुलिस ने वहां की समस्या जानी और उसके समाधान का आश्वासन दिया।

उधर, कोतवाली पुलिस की ओर से हड़िया पट्टी स्थित लायंस सेवा केंद्र में लोक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कोतवाली इंस्पेक्टर केएन सिंह ने की। बैठक में लोगों ने मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या उठाई। ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों की मनमानी के कारण जहां-तहां गाड़ियों को खड़ा कर देते है। इस पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, महबूब आलम, चांद झुनझुनवाला, ब्रह्मदेव साह, कुंजबिहारी झुनझुनवाला, अशोक जिवराजीका, जयनन्दन आचार्या, अभय घोष सोनू आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *