इंटरस्तरीय विद्यालयों में चयन के लिए अतिथि शिक्षकों की दूसरी सूची रविवार को जारी होगी। सूची जिला स्कूल के सूचना पट पर प्रकाशित की जाएगी। अगले दिन सोमवार को दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अनुशंसा पत्र सौंपा जायेगा।

डीईओ मधुसदन पासवान ने शनिवार को बताया कि रिक्तियों के आधार पर 183 सीटों के लिए अतिथि शिक्षकों का चयन होना है। एससी व ईबीसी कोटे में उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण सूची में 101 उम्मीदवारों को जगह मिली है। सोमवार को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उम्मीदवार आयेंगे।

सही दस्तावेज होने पर अनुसंशा पत्र सौंपी जायेगी। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए आना होगा। समय पर उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द मानी जायेगी। मालूम हो कि इंटर स्तरीय स्कूलों में विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अस्थाई तौर पर अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *