गोपालपुर: सैदपुर निवासी विश्व हिन्दू परिषद के नवगछिया जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह उर्फ कामो दा की मौत रविवार को ब्रेन हेम्ब्रेज होने के कारण बासुकीनाथ में हो गई.स्व सिंह जनसंघ काल से राजनीति में सक्रिय रहकर भाजपा के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन का कार्य किया

कंधे पर हमेशा भाजपा का झंडा लेकर चलने के कारण उन्हें झंडे वाला बाबा के नाम से भी पुकारा जाता था.इन दिनों वे विश्व हिन्दू परिषद की गतिविधियों में बढचढ कर हिस्सा ले रहे थे.उनके मृत्यु की खबर सुनते ही भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद से जुडे लोगों में शोक की लहर छा गई.

उनके पैतृक गाँव सैदपुर में लोगों का हुजूम उमड पडा .पूर्व सांसद अनिल यादव ,पूर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ,भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ,नितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुलाबी सिंह ,आलोक सिंह , विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *