भागलपुर। भागलपुर-धनबाद के बीच टूटा रेल संपर्क 17 महीने बाद नंवबर से फिर से बहाल होगा। भागलपुर से रांची के बीच चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस फिर से धनबाद होकर चलेगी। इस ट्रेन का रूट बदलने से धनबाद जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। रेल परिचालन शुरू होते ही उनकी परेशानी कम हो जाएगी। भागलपुर से धनबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या राची जाने वालों से कम नहीं है।

रास्ता हुआ साफ

किऊल के रास्ते भागलपुर से रांची के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक्सप्रेस के परिचालन का भी रास्ता साफ हो गया है। यह ट्रेन भी नंवबर से चलने लगेगी।

दरअसल, चंद्रपुरा के पास जमीन के अंदर कोयले की खदान में आग लगने के बाद भू-धंसान की आशका को देखते हुए रेलवे ने आनन-फानन 15 जून 2017 से धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को बंद कर दिया था। तब से धनबाद से होकर गुजरने वाली गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया। ट्रेनों को आसनसोल के रास्ते चलाया जाने लगा। अब से बंद पड़े लाइन से दोबारा ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे कर रही है। रेलवे बोर्ड में मंथन भी शुरू हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *