नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार की देर रात नवगछिया स्टेशन चौक स्थित मां भगवती ऑनलाइन टेलीकॉम सेंटर में छापेमारी कर विदेशी शराब की बरामद किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दुकान संचालक सहित दो युवक को गिरफ्तार भी किया है.

नवगछिया थानाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकान से 23 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. जिसमें शराब की 15 बोतल 375 एमएल व आठ बोतल 175 एमएल का बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्टेशन चौक निवासी राजू कुमार एवं नयाटोला निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया स्टेशन चौक पर एक दुकान में शराब का स्टॉक कर बेचा जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता मिली. वहीं उन्होंने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में प्रथमिकी दर्ज की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *