खरीक : थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक के समीप स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पेड़ में टकराकर खाई में पलट गया. दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो पर सवार कांवरिया गायत्री देवी 7 वर्ष पति पति ललित सिंह बेगूसराय नेहा कुमारी 19 वर्ष पति चंदन कुमार जिला बेगूसराय कशिश कुमार पिता चंदन कुमार सिंह जिला खगरिया और संगीता देवी 35 वर्ष पति चंदन कुमार सिंह जिला खगरिया गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

सभी घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में भर्ती कराया गया.जख्मी कांवरियों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. चुना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सभी जख्मी कांवरियों को बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. गया .

जानकारी के मुताबिक सभी कमरिया देवघर से जलाभिषेक कर वापस घर लौट रहे थे रास्ते में खरीक के तेलघी के समीप शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही स्कार्पियो का अगला चक्का ब्लास्ट कर गया जिससे तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई और स्कार्पियो खाई में जा जाकर पलट ग़यी.बुरी तरह से तरह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में खगडिया और बेगूसराय के सभी कांवरिये बुरी तरह जख्मी हो गये. दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को खरीक पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *