जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह की गिरफ्तारी के बाद के उनकी पत्नी मेयर सीमा साहा रिहाई के लिए शनिवार को दर-दर भटकती रहीं। गिरफ्तारी की जानकारी पर वे पहले जिला परिषद पहुंचीं। यहां पता चला, शाहकुंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें अज्ञात स्थान पर रखा है। यह सुनते ही वे विचलित हो गईं और तुरंत एसएसपी आशीष भारती से मिलने उनके ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने एसएसपी से पूछा कि उनके पति को कहां ले जाया गया है?…एसएसपी ने कहा कि उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट था, इसलिए गिरफ्तार किया है। वे पुलिस हिरासत में हैं। मेयर ने कहा, अगर संभव हो तो उन्हें रिहा कर दें, कोर्ट से बेल ले लेंगे। मेरे पति को फंसाया गया है। इस पर एसएसपी ने कहा कि गैर जमानतीय वारंट है। नहीं छोड़ सकते। कोर्ट में पेश करना होगा। एसएसपी के यहां बात नहीं बनी तो मेयर ने डीआईजी विकास वैभव को फोन लगाया। कहा कि मेरे पति को शाहकुंड पुलिस ने फंसाया है। कोई उपाय हो तो उन्हें छोड़ दें। डीआईजी ने भी एसएसपी की बात दोहरा दी। दोनों अफसरों ने कहा, कानून सबके लिए बराबर है।

मेयर ने पार्षद संजय सिन्हा, पूर्व पार्षद संतोष कुमार व अन्य को अस्पताल भेजा। उधर, एसएसपी के निर्देश पर गिरफ्तार टुनटुन साह को पुलिस ऑफिस लाया गया, जहां उन्हें देख समर्थकों ने राहत की सांस ली। पेइंग वार्ड की सुरक्षा का जायजा लेने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह अस्पताल पहुंचे। इससे पहले जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में वे कुर्सी नहीं लगाने पर नाराज होकर चले गए थे। गिरफ्तारी के बाद टुनटुन साह ने शाहकुंड थानेदार सुनील कुमार के समक्ष उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। टुनटुन ने कहा कि एक दिन पहले गुरुवार को शाहकुंड पुलिस और थानेदार का अमानवीय चेहरे को कोर्ट में उजागर किया था। मेरे समर्थक रमेश सिंह को शाहकुंड पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे पीटा और उसे प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला। उसका बयान कोर्ट में करवाया। डीआईजी से शिकायत भी करवाई। इसलिए पुलिस ने खुन्नस निकालने के लिए मुझे गिरफ्तार किया।

मैं मानवाधिकार आयोग जाऊंगा। अब तक रमेश की मेडिकल जांच नहीं करवाई गई। मेरे साथ भी गिरफ्तारी के बाद शाहकुंड थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। दुर्व्यवहार किया। जिला परिषद में मेरे चेंबर में घुस कर मुझे गिरफ्तार किया। शाहकुंड थानेदार चोरी की बोलेरो से चलते हैं। लेकिन उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। आरईओ के रोड निर्माण में जेसीबी को जब्त कर लाया और 50 हजार रुपए लेकर उसे थाने से छोड़ दिया। मेरे पति की गिरफ्तारी गलत : मेयर मेयर सीमा साहा ने अपने पति की गिरफ्तारी को गलत बताया। कहा, मेरे पति का कोई निजी मामला नहीं है। दुर्गा स्थान की जमीन का मामला है, जिसमें केस दर्ज हुआ था। जिप अध्यक्ष और थानेदार ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप गिरफ्तार टुनटुन को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया।

यहां इसीजी करवाने के बीच टुनटुन साह और शाहकुंड थानेदार सुनील कुमार के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। टुनटुन ने कहा कि शाहकुंड पुलिस ने दिन और तारीख देखकर मुझे गिरफ्तार किया। शनिवार को गिरफ्तार किया। रविवार को छुट्टी है। इस पर थानेदार ने कहा कि सीनियर अफसरों के निर्देश पर शनिवार को एस-ड्राइव चलाया गया। टुनटुन ने एक पुराने मसले पर थानेदार से कहा कि 50 हजार रुपए लेकर जेसीबी को क्यों छोड़ दिए? इस पर थानेदार ने कहा कि आप क्या करते हैं और कहां से कहां पहुंच गए, मुझे सब पता है। टुनटुन ने थानेदार पर गिरफ्तारी के बाद मारपीट का भी आरोप लगाया, जिसे थानेदार ने खारिज कर दिया।

मंत्री की पैरवी पर एसी पेइंग वार्ड में रखा हिरासत में मोबाइल से करते रहे बात : गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने टुनटुन साह को हथकड़ी नहीं लगाई। टुनटुन पुलिस हिरासत में भी धड़ल्ले से मोबाइल चलाते नजर आए। वे पटना और दिल्ली बात कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तक नहीं।

मीडियाकर्मियों के फोटो खींचने के दौरान उन्होंने मोबाइल हटा लिया। थानेदार ने कहा-सभी आरोप झूठे : थानेदार सुनील कुमार का कहना है, सभी आरोप झूठे हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। मामले में जिप अध्यक्ष समेत 20 आरोपी हैं। 2 को गिरफ्तार किया है। 5 जमानत पर हैं। अन्य 13 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। समर्थकों ने लगाया दुर्भावना में कार्रवाई करने का आरोप : गिरफ्तारी के विरोध में शाहकुंड में बाजार बंद हो गया। जिप अध्यक्ष के समर्थकों ने विरोध जताया। समर्थकों ने पुलिस पर दुर्भावना से ग्रस्त होेकर कार्रवाई का आरोप लगाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu