बिहपुर|कहरापुर के पास कोसी नदी के कटाव के साथ इसी गांव के सुबोध यादव के 8 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार नदी में समा गया। सूचना पर बिहपुर सीओ रतनलाल मौके पर पहुंचे और भागलपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया। एसडीआरएफ टीम बच्चे की तलाश कर देर शाम तक करती रही,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। अभिषेक के पिता ने बताया कि वह रविवार को तीन बजे अपने बासा पर जा रहा था। कोसी नदी के बगल से गुजरने के दौरान वह कटाव की चपेट में आकर नदी में समा गया। घटनास्थल पर पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

