ख़रीक : खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज में भूमि विवाद को लेकर निजी स्कूल के शिक्षक चंदन कुमार शर्मा 30 वर्ष पर पड़ोसी सरोवर शर्मा ने मामूली बात को लेकर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें शिक्षक की जान बाल- बाल बच गयी. आरोपित युवक ने जान मारने की नीयत से कुदाली से शिक्षक के सर पर प्रहार किया. कुदाल सरक कर बांह पर लगा जिससे बांह गहरा कट गया और शिक्षक लहूलुहान हो गया.

जख्मी शिक्षक चंदन कुमार ने बताया कि वह निजी विद्यालय में काम करता है. सोमवार की छुट्टी में घर पर था. पड़ोस के सरोवर शर्मा ने मेरे जमीन पर जबरिया मकान बना रहा था.

अपने जमीन पर मकान बनाने की सलाह देने पर आरोपितों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. जख्मी युवक का इलाज खरीक पीएचसी में कराया गया. फिर दोबारा आरोपित और उसके परिवार के लोगों ने सोमवार की शाम दोबारा लाठी डंडे से जमकर मारपीट करने और जान मारने का प्रयास किया. इस संदर्भ में पीड़ित शिक्षक ने खरीक थाना में आरोपित के विरुद्ध खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *