मुजफ्फरपुर। जिले के बालिका गृह कांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतने वाली लड़की को अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रिया ने आरोप लगाया है कि ब्रजेश ठाकुर के गुर्गे उसकी तलाश कर रहे हैं।

दरअसल 8 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत में जब ब्रजेश ठाकुर को पेशी के लिए लाया जा रहा था। तभी प्रिया राज ने ब्रजेश ठाकुर के चेहरे पर कालिख पोत दी और वहां से गायब हो गई । इस दौरान मुजफ्फरपुर न्यायालय परिसर में काफी हंगामा भी हुआ था।

कुछ दिनों बाद ही कुछ अनजान लोग प्रिया को ढूंढते-ढूंढते उसके हॉस्टल तक पहुंच गए। प्रिया वहां से किसी तरह छिपकर निकल गई । प्रिया ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसके हॉस्टल और मोहल्ले में लगातार कुछ लोग उसके बारे में पूछताछ कर रहे हैं। और उसे ढूंड रहे हैं। प्रिया ने काह कि उसे ढूंढने वाले लोग ब्रजेश ठाकुर के ही गुर्गे हैं।

प्रिया राज जनाधिकार छात्र मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती हैं। फिलहाल ब्रजेश ठाकुर के गुर्गों के डर से वो अंडरग्राउंड है। प्रिया ने घटना की सूचना पटना पुलिस को दी है। साथ ही जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पू यादव को भी उसने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *