भागलपुर। जिले के कोतवाली चौक पर स्थित एक मोहल्ले में पूजा की अगरबत्ती की वजह से आग लग गई। जिससे आसपास काफी अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी के भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Total Downloads: 360
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह अपने घर में पूजा कर रहे थे। इस दौरान वे अगरबत्ती जला कर दूसरे घर पर चले गए थे, जहां ढलाई का कार्य चल रहा था। इस क्रम में अगरबत्ती के आग धीरे-धीरे पूरे घर में आग फैल गई। जहां दो-दो गैस सिलेंडर भी रखा था। जिसने भयावह रूप ले लिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन दस्ता और पुलिस पहुंची। जहां काफी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, मौका रहते आग पर पा लिया गया। जिससे किसी भी प्रकार की जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

