नवगछिया : नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में नवगछिया भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ साथ एनडीए गठबंधन के भी पदाधिकारी शामिल हुए.
Total Downloads: 176
इस अवसर पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया. मौके पर वक्ताओं ने दिवंगत हुए पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा देश देश के विकास के लिए किए गए कार्य एवं एक नए समाज का निर्माण करने में जो कार्य किया गया है उन पर प्रकाश डाला. पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई जी का नवगछिया से काफी लगाव रहा था. नवगछिया एवं नारायणपुर में हुए कई बार आए हैं.

नवगछिया की धरती पर उन्होंने कई दिन और रातें गुजारी है, जो आज भी नवगछिया के कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाती है. वक्ताओं ने कहा कि नारायणपुर प्रखंड में वह संघ के प्रचारक के रुप में आए थे. इस दौरान उन्होंने एक माह का प्रवास यहां पर किया था। इसके अलावा बिहपुर प्रखंड में भी आए. पार्टी के उत्थान के लिए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. उनके समर्पण को हम लोग कभी भूल नहीं सकते है. कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर दो मिनट का मौन उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु रखा गया.
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व विधायक इं कुमार शैलेंद्र, सुबोध सिंह कुशवाहा, महंथ नवल किशोर दास, प्रो भोला कुमर, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, रवि रंजन, आशीष पांडे, मनोज पांडे प्रवीण कुमार भगत, मुकेश राणा शशि भूषण, रूपेश रूप , चंद्रकिशोर शर्मा, मनीष भगत, गौरव कुमार, आलोक सिंह, मनोज मंडल, उपेंद्र यादव अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह, श्रीकिशोर झा, जदयू जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह, पुलकित मंडल, गोपाल चौधरी, अजीत कुमार, विजय चौधरी, अखिलेश मंडल, नवल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

