नवगछिया: अंजनी कश्यप, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया युवा राजद संगठन का विस्तार करते हुए विभूति भूषण को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। नवगछिया जिला कमिटी में मुर्तजा अली उपाध्यक्ष, हिमांशु शेखर झा उपाध्यक्ष, विजय कुमार उपाध्यक्ष, शुभम यादव उपाध्यक्ष, तनवीर बाबा प्रधान महासचिव, घनश्याम यादव जिला महासचिव, पवन पासवान जिला महासचिव, मनीष सिंह सचिव, अभिषेक कुमार सचिव, मोहम्मद इस्लाम उर्फ बबलू खान सचिव, सुशांत भारद्वाज महेश वर्मा सचिव, मुनाजिर अंसारी नवगछिया नगर अध्यक्ष, रूपक सिंह रंगरा प्रखंड अध्यक्ष, अरुण यादव इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष, कुमार गौरव प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कमेटी के विस्तार में भागलपुर के युवा जिलाध्यक्ष मेराज अख्तर उर्फ़ चांद ने सहायक भूमिका निभाई।

Whatsapp group Join

कमिटी विस्तार के मौके पर सांसद बुलो मंडल ने कहा कि नवगछिया में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है जिसको लेकर युवा जल्द से जल्द आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव अवनीश कुमार, भागलपुर के जिला अध्यक्ष तिरुपति नाथ, युवा जिला अध्यक्ष मेराज अख्तर उर्फ चांद, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, राजद के वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार, आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय मंडल, राजद नेता मनोज यादव, राजद नेता इरशाद फतेहपुरी, दीपक कुमार, शिशिर कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *