ख़रीक : ख़रीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के राजीव ठाकुर के ठग पुत्र सुमन ठाकुर काकी युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी और संम्भ्रात लड़कियों को ठगी के जाल में फसाकर शारीरिक शोषण कर बच्चे जन्म देने का मामला गहराने लगा है. तुलसीपुर के सुमन ठाकुर ने मुंगेर की युवती को बैंक में नौकरी दिलाने के झांसे में लेकर युवती कौ नौकरी देने के बहाने अन्य साथियों के साथ एक होटल में बुलाया. उस होटल में सुमन समेत सभी ठगों ने युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया. नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के मुताबिक सुमन ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाया. प्रत्येक बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद सुमन युवती को नौकरी जल्द देने का वायदा भी करता था.

– पत्नी का हक पाने ठगीकी शिकार बनी महिला मुंगेर से तुलसीपुर पहुंची

– नौकरी के झांसे में ठगी की शिकार बनी महिला तुलसीपुर पहुंच कर ग्रामीणों से हक के लिए कर रही है गुहार

लगातार शारीरिक संबंध बनाने का सिलसिला जारे रहने पर आखिरकार अविवाहित युवती ने सुमन के गर्भस्त शिशु को जन्म दिया. इसके बावजूद जब अविवाहित युवती ने सुमन को अपने बच्चे का पिता बताया तो सुमन के होश उड़ गए. उसी समय से युवती ने सुमन से पति का हक और अवुध वसूली के तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक के रुपये के मांग की लेकिन सुमन ने न तो नौकरी के रुपये दिए और न ही युवती को विवाहित पत्नी होने का दर्जा दिया.

आखिरकार युवती ने मुंगेर थाना में सुमन और उसके मित्र बबलू समेत तीन साथियों पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने और मांगने पर एक होटल में बुलाकर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमे सुमन लम्बे समय से फरार चल रहा है.सुमन के विरुद्ध कुर्की जप्ती भी जारी हो चुका है. लेकिन अभी भी सुमन पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. बीते माह मुंगेर पुलिस ख़रीक पुलिस के सहयोग से तुलसीपुर में जमकर छापेमारी की जिससे सुमन और उसके परिवार को लोग घर छोड़ कर भाग गए है.

घर छोड़कर भागने की सूचना मिलने पर पीड़ित युवती जन्म दिए सुमन के बच्चे को लेकर शनिवार की शाम तथाकथित पति सुमन के पैतृक घर तुलसीपुर पहुंची है और सुमन के घर लगे ताले को इट पत्थर से तोड़ रही है.युवती का कहना है कि हम बिना विवाह किए सुमन के बच्चे को जन्म दी हूँ. लेकिन सुमन मानने को तैयार नही है.जब तक सुमन मुझे पत्नी का दर्जा और अवैध वसूली किये गए रुपये वापस लौटा नही देता तब तक हम कहीं नही जाएंगे. हम इसी घर में रहेंगे. वहीं आरोपित सुमन ने कहा कि महिला धूर्त और धोखेबाज है. मुझ पर झूठ केस कर मुझे फसाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *