नवगछिया : डीआईजी कार्यालय के बाहर शनिवार को जहरीला सांप (कोबरा) निकलने के बाद अफरातफरी मच गई। उसवक्त काफी संख्या में लोग डीआईजी से मिलने पहुंचे थे। डीआईजी विकास वैभव ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग के पास सांप पकड़ने का कोई एकस्पर्ट नहीं था। नवगछिया से दिलीप कुमार नामक युवक ने सांप को चतुराई से पकड़कर डब्बे में बंद कर दिया।

दिन के करीब 12 बजे डीआईजी से मिलने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यालय के बाहर पेयजल के लिए एक्वागार्ड लगाया गया था। अचानक एक व्यक्ति की नजर सांप पर पड़ा तो लोग चिल्लाने लगे। लोगों को देखकर सांप फन काढ़ने लगा। इससे कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। डीआईजी ने लोगों को सांप के पास से दूरी बनाकर रहने को कहा।

सूचना मिलने पर कुछ देर बाद वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन सांप पकड़ने में वे विफल रहे लेकिन वन विभाग के पहल पर ही नवगछिया थाने के मकंदपुर गांव से दिलीप कुमार को बुलाया गया। दिलीप ने डंडे के सहारे सांप को कब्जे में लेकर डब्बे में बंद कर दिया। उसके बाद कार्यालय कर्मी समेत फरियादियों ने राहत की सांस ली। दिलीप ने परिसर में और भी सांप होने की बात कही। उसके बाद से पुलिस सपेरिये की खोज कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *