भागलपुर| टीएमबीयू में अब हर गुरुवार को कुलपति, प्रतिकुलपति समेत सभी पदाधिकारी अपने कार्यालय में छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं से रूबरू होंगे। साथ ही अपने स्तर से समाधान निकालने का भी प्रयास करेंगे।
Total Downloads: 83
राजभवन के विशेष कार्य पदाधिकारी संजीव कुमार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को इस बाबत पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय से जुड़े छोटी समस्याओं को लेकर भी लोग कुलाधिपति को आवेदन देते हैं।

फिर उन आवेदनों को विश्वविद्यालय ही भेजा जाता है। इससे समय की भी बर्बादी होती है और लोगों को भी दिक्कत होती है। उन्होंने पत्र में आदेश दिया है कि गुरुवार फर्स्ट हाफ में विवि के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव, वित्तीय सलाहकार, वित्त पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी अपने कार्यालय में लोगों से मिलें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।

