भागलपुर: पुलिस छिनतई की वारदात में शामिल बदमाशों का प्रोफाइल तैयार करेगी। अभी हाल में छिनतई की अलग-अलग वारदातों में तीन बदमाश रंगे हाथ पकड़े गए हैं। इन बदमाशों के जरिए पुलिस गिरोहों का पता लगाएगी, ताकि इन घटनाओं पर अंकुश लग सके। इनकी प्रोफाइल तैयारी की जाएगी, ताकि आने वाले पुलिस अफसरों को यह पता चल सके कि किस इलाके में छिनतई की वारदात में कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं। शहर में चेन, पर्स, मोबाइल और रुपए छिनतई की सर्वाधिक वारदात होती है। हाल कुछ सालों में यह पहला मौका है, जब छिनतई करने वाले तीन शातिर अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम देते पकड़े गए।

रुपए छिनतई के बदमाश का नहीं मिलता सुराग

बैंक ग्राहकों से रुपए छिनतई करने वाले बदमाशों का पुलिस पता नहीं लगा पाती है।

एक साल के दौरान एक दर्जन रुपए छिनतई की वारदात में पुलिस घटना को सत्य, लेकिन सूत्रहीन मान कर आरोप-पत्र समर्पित करती है। अक्सर बैंक में पैसे जमा करने या पैसा निकाल कर आने-जाने के दौरान अपराधी ग्राहकों के हाथ से रुपए छीन कर भाग जाते हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *