बरारी के मुसहरी में विषहरी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में मूर्ति आगे-पीछे करने को लेकर जम कर मारपीट हुई, जिसमें हॉकी स्टिक से मारकर दो युवकों का सिर फोड़ दिया। घायल सूरज पासवान और विशाल कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। दोनों मुंदीचक का रहने वाला है।

दोनों घायल पुरानी अस्पताल के पीछे नवयुवक संघ के विसर्जन जुलूस में शामिल थे। उन्होंने बताया कि बड़ी खंजरपुर मोहल्ले की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल लोग मूर्ति आगे-पीछे करने को लेकर विवाद करने लगे। अचानक हॉकी स्टिक लेकर दौड़ने लगे और मारपीट करने लगे, जिसमें सूरज और विशाल जख्मी हो गया। बड़ी खंजरपुर वाली प्रतिमा विसर्जन जुलुस के लोगों को भी हल्की चोट आई है, जो जहां-तहां इलाज करवा रहे हैं।

डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध होने पर बड़ी खंजरपुर मोहल्ले के लोगों ने जुलूस में जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ लोगों नेस्टेशन चौक पर बने पंडाल में बैठे शांति समिति के सदस्यों ने पानी का बोतल फेंक कर मारा। इसमें एक शांति समिति के सदस्य को चोट भी आई है। पानी का बोतल फेंक कर मारने वाले लोग भी डीजे पर बैन लगाने का विरोध कर रहेथे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *