भागलपुर| आदमपुर इलाके में डॉ. अशोक भगत के क्लिनिक के बाहर से लोगों ने बाइक चुराते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक का नाम रूपेश कुमार है, जो सुल्तानगंज के शाहाबाद का रहने वाला है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
पुलिस ने उसकी जेब से एक चाबी बरामद की है। इस मामले में मारूफचक , गौराचौकी रोड निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने जोगसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जितेंद्र डॉ. अशोक भगत के यहां इलाज कराने गए थे।

बाइक बाहर में लॉक कर भीतर गए। कुछ देर बाद बाहर आए तो उक्त लड़का बाइक चोरी करने के फिराक में था। हैंडिल के लॉक उसने खोल लिया, तब लोगों ने उसे पकड़ लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

