लफंगों की छेड़खानी से परेशान माउंट असीसी की छात्राओं ने दिखाई हिम्मत। छेड़खानी की शिकार छात्राओं ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए घटना की जानकारी अभिभावकों को दी और सोमवार को अभिभावकों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Total Downloads: 360
आरोपी की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के खलीफाबाग दिगम्बर पैलेस के रहने वाले संदीप कुमार के रूप में की गयी। बबरगंज की एक महिला सहित अन्य अभिभावकों ने संयुक्त रूप से थाने में आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया है।

आरोप लगाया कि संदीप नाम का लड़का अक्सर छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था। स्कूल आते-जाते समय छात्राओं पर कमेंट करता और उनके पास आने की कोशिश करता था। छात्राओं ने यह बात अपने घर में बतायी। जिसके बाद अभिभावकों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और तिलकामांझी पुलिस के हवाले कर दिया।

